उत्तराखंड के कैंची में शीश झुकाने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनकी नन्हीं सी बेटी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के कैंची में शीश झुकाने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनकी नन्हीं सी बेटी। बुधवार शाम घोड़ाखाल में लैंड करने के बाद दोनों सीधे रिसॉर्ट को निकाल गए थे।        गुरुवार सवेरे सवेरे विराट कोहली का परिवार कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर पर शीश […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के कैंची में शीश झुकाने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनकी नन्हीं सी बेटी। बुधवार शाम घोड़ाखाल में लैंड करने के बाद दोनों सीधे रिसॉर्ट को निकाल गए थे।

       गुरुवार सवेरे सवेरे विराट कोहली का परिवार कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर पर शीश नवाने के लिए पहुंच गए। 

दोनों सेलिब्रिटी सवेरे नहा धोकर खाली पेट दर्शनों के लिए पहुंचे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने किस्मत बनाने वाले बाबा के नाम से मशहूर नीम करोली महाराज की प्रतिमा और तपोभूमि के दर्शन किये। परिवार ने बाबा के दर्शन कर उनसे सफलता और बच्ची के भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।

      बता दें कि बुधवार को क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और नन्हीं बेटी वामिका के साथ निजी दौरे पर नैनीताल के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे थे। आज सुबह के समय विराट कोहली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कैंची धाम मंदिर पहुंचे। बाबा नीम करोली के दर्शन कर उन्होंने आशीर्वाद लिया और आरती में शामिल हुए। परिवार ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया और जनता से दूरी बनाने वाले परिवार ने मंदिर के सदस्यों के साथ जमकर फोटो खिंचाई। कैंची धाम में दर्शनों के बाद परिवार अपने रिसोर्ट को लौट गया।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts