बिग ब्रेकिंग : पुलिस ग्रेड पे आंदोलन में यूकेडी नेता सेमवाल सहित बौठियाल और भट्ट गिरफ्तार।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल,  नरेश बौठियाल  और शांति प्रसाद भट्ट को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने बोला कि साथियों गिरफ्तारी मेरे शरीर की हुई है मेरे विचारों की नहीं। आप सभी साथ रहे मेरा संघर्ष अंतिम सांस तक का है। अगर मेरी गिरफ्तारी […]

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल,  नरेश बौठियाल  और शांति प्रसाद भट्ट को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने बोला कि साथियों गिरफ्तारी मेरे शरीर की हुई है मेरे विचारों की नहीं। आप सभी साथ रहे मेरा संघर्ष अंतिम सांस तक का है। अगर मेरी गिरफ्तारी सही होगी तो जेल मेरा घर होगा और अगर गलत है तो सरकार को चेतावनी है कि तानाशाही छोड़ो।

आज उत्तराखंड देहरादून में आंदोलनकारियों ने पुलिस ग्रेड पे की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन किया। जिसमें यूकेडी ने पूरा समर्थन किया।

 इस प्रदर्शन में पुलिस परिवारों ने जमकर हंगामा काटा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया,जिसके बाद मुख्यमंत्री आवास से पहले हाथी बड़कला में बेरीकेट लगा कर उन्हें रोक दिया गया ।

पूरे दिन चले धरना प्रदर्शन के बाद शाम मे उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल, नरेश बौठियाल और शांति प्रसाद भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस ग्रेड पे के लिए धरने पर बैठी महिलाओं को न्याय मिलेगा! क्या उनकी मांगों को माना जाएगा !

साथ यह देखना भी दिलचस्प होगा कि उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं को कब तक पुलिस रिहाई देगी!

Also Read This

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक...

Related Posts