बड़ी खबर : STF ने UKSSSC भर्ती घोटाले मामले में 6 के खिलाफ दाखिल की साढ़े चार हजार पेज की चार्ज शीट

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में अब उत्तराखंड में वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती 2016 में धांधली को लेकर एसटीएफ ने छह और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मंगलवार को एसटीएफ ने UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, एग्जाम कंट्रोलर आरएस पोखरिया सहित आरएमएस कंपनी के डायरेक्टर राजेश चौहान, संजीव चौहान और […]

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में अब उत्तराखंड में वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती 2016 में धांधली को लेकर एसटीएफ ने छह और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

मंगलवार को एसटीएफ ने UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, एग्जाम कंट्रोलर आरएस पोखरिया सहित आरएमएस कंपनी के डायरेक्टर राजेश चौहान, संजीव चौहान और विपिन बिहारी के खिलाफ कोर्ट में करीब साढ़े चार हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की।

मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

वहीं, एसटीएफ का कहना है कि, हाकम सिंह, केंद्रपाल और चंदन मनराल के खिलाफ जल्द चार्जशीट दााखिल की जाएगी।

बता दें कि, यह भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी। इस मामले में विजिलेंस ने 2020 में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, 2022 में यह मामला एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया गया था।

Also Read This

मौसम अपडेट: मानसून से पहले इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

देहरादून, 21 सितंबर 2026: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21...

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

Related Posts