अनियंत्रित वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत, एक गंभीर

रिपोर्ट राजकुमार सिंह    बैजनाथ पुलिस क्षेत्र में टीट बाजार मार्ग पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात […]

रिपोर्ट राजकुमार सिंह 

 

बैजनाथ पुलिस क्षेत्र में टीट बाजार मार्ग पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे एक पिकअप चालक ने माल्दे सैलीहाट निवासी 56 वर्षीय राजेंद्र सिंह भयेड़ा पुत्र मित्र सिंह तथा गढ़सेर निवासी 48 वर्षीय भुवन ममगाई पुत्र दया कृष्ण ममगाई को टक्कर मार दी। दोनों ही रात्रि गश्त पर जा रहे थे। एक की ड्यूटी सीएचसी बैजनाथ तथा दूसरे की झील के किनारे सुरक्षा में लगी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेंन सीएचसी बैजनाथ भर्ती किया। जहां राजेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल भुवन को प्राथिमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts