बड़ी खबर : सुमंत तिवाड़ी बने रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष

जयप्रकाश नोगाई  रुद्रप्रयाग-जिला पंचायत रुद्रप्रयाग सीट पर चल रहे उठापटक अब जाकर के शांत हुआ है। पूर्व अध्यक्ष अमर देई शाह के खिलाफ 14 जिला पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोलकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर के जिलाधिकारी के समुख रखा था,जिसमे 2 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष […]

जयप्रकाश नोगाई 

रुद्रप्रयाग-जिला पंचायत रुद्रप्रयाग सीट पर चल रहे उठापटक अब जाकर के शांत हुआ है।

पूर्व अध्यक्ष अमर देई शाह के खिलाफ 14 जिला पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोलकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर के जिलाधिकारी के समुख रखा था,जिसमे 2 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में  अपर जिला जज की मौजूदगी में मतदान हुआ था लेकिन अमरदेई शाह के खाते में एक भी मत नही आया।पूरे 14 मत अविश्वास के पक्ष में रहे और 4 जिला पंचायत सदस्य अनुपस्थित रहे। 

अब सुमंत तिवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष के सभी पदीय कर्तव्य के निर्वाहन के लिए अधिकृत किया गया है।

अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उतराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 100 , 13ख के अनुसार जिला पंचायत का पद रिक्त हो गया था। 2016 की धारा 99 के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पद उपाध्यक्ष को सौंपा गया है,इस पूरी प्रक्रिया में  एक महीने का लम्बा वक्त लगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

Related Posts