बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री बोले “कांग्रेस भ्रष्टाचारी, देशद्रोही और पापियों का प्लेटफॉर्म”

यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद लगातार सियासी चर्चाएं तेजी पर है।

चुनावी दौर को देखते हुए आए दिन नेता एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आते हैं।

अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बड़ा पलटवार किया है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के बागियों को महापापी करार दिया था। 

वहीं अब शिक्षा मंत्री पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि सूत तो बोले बोले लेकिन छलनी को नहीं बोलना चाहिये। जो लोग राज्य की सबसे बड़ी व्यवस्था में बैठते थे, वो लोग आंखे मूंदकर कुछ भी लूटने की बात करते थे। आज वो पाप और पुण्य की बात कर रहे है। 

कांग्रेस भ्रष्टाचारी, देशद्रोही और पापियों का प्लेटफॉर्म है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts