मौसम अपडेट : अगले 4 दिन बारिश होने की संभावना। मिलेगी गर्मी से निजात

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही उत्तराखंड वासियों को इस गर्मी के मौसम से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले 4 दिन बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।  जानकारी के अनुसार शनिवार […]

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही उत्तराखंड वासियों को इस गर्मी के मौसम से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले 4 दिन बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में गर्जना के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

12 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है,इसके अलावा 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार हैं।

राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा कुछ जगहों पर तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं भी है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts