बड़ी खबर : पहाड़ों में मंडराने लगे बादl बड़ी ठंड, वर्षा और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले […]

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। दिन ब दिन ठंड में हो रहा इजाफाl

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के हिमपात के दो से तीन दौर हो चुके हैं। जिससे प्रदेश में दिन प्रतिदिन ठंड में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम आंशिक बादल छा गए।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts