महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज करना प्रदेश सरकार की कायरता,काले झंडों के साथ रैली प्रदर्शन

महिला दिवस के मौके पर सड़क की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे आन्दोलनकरियो और महिलाओं पर दिवाली खाल में पुलिस के द्वारा किये गए लाठीचार्ज के विरोध में घाट क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर काले झंडो के साथ घाट बाजार में रैली निकाली।जिसके बाद महिलाओं ने नंदप्रयाग […]

महिला दिवस के मौके पर सड़क की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे आन्दोलनकरियो और महिलाओं पर दिवाली खाल में पुलिस के द्वारा किये गए लाठीचार्ज के विरोध में घाट क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर काले झंडो के साथ घाट बाजार में रैली निकाली।जिसके बाद महिलाओं ने नंदप्रयाग घाट मोटरमांर्ग को डेढ़ सड़क चौडीकरण की मांग को लेकर 94 दिनों से आन्दोलनरत लोगो के बीच धरनास्थल पर पहुंचकर सभा की।

घाट विकासखंड में बीते 94 दिनों से नंदप्रयाग घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेंन चौडीकरण करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग आन्दोलनरत है।बीते 1 मार्च को क्षेत्र के 3 हजार से अधिक लोग विधानसभा घेराव को लेकर  भराड़ीसैण के किये निकले थे।जिसमें महिलाओं की अधिक तादाद थी।दिवालीखाल में आन्दोलनकारियो और पुलिस की  नोकझोक के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिये आन्दोलनकारियो और महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज किया।जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई थी।

आज महिला दिवस के मौके पर घाट क्षेत्र की महिलाओं ने लाठीचार्ज के विरोध में घाट बाजार में काले झंडों के साथ रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर आयोजित सभा में महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज करना प्रदेश सरकार की कायरता है।और लाठीचार्ज के बाद महिलाओं के ऊपर मुकदमे भी दर्ज किए है।जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts