खबर का असर: राज्य पर वित्तीय बोझ बने दायित्व धारियों की छुट्टी

उत्तराखंड में कुर्सी संभालते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक्शन में दिख रहे है एवं बड़े बड़े फैसले ले रहे है |

आपको बता दें कि, कल 1/4/2021 को पर्वतजन ने त्रिवेंद्र सरकार में दायित्व धारियों की खबर एवं इनके वेतन भुगतान पर होने वाले व्यय  के संबंध में समाचार प्रकाशित किया था|

 इसी समाचार का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य हित में आज एक बड़ा फैसला लिया है और 18 मार्च, 2017 से वर्तमान तक मंत्रिपरिषद विभाग पूर्व नाम गोपन (मंत्रिपरिषद) विभाग द्वारा विभिन्न आदेशों से, विभिन्न आयोगों/ निगमों /परिषदी इत्यादि में नामित/ नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभावों यथा मंत्रीस्तर/ राज्यमंत्री स्तर/ अन्य महानुभाव स्तर/ सदस्य तथा अन्य (संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि हेतु नियुक्त महानुभाव को छोड़कर) को तात्कालिक प्रभाव से पदमुक्त कर दिया | 

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राज्य पर बढ़ते वित्य बोझ को कम करने के लिए प्रयासरत है |

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts