विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को मिली मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना दिनेशपुर ऊधम सिंह नगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में आज ग्राम आनंदखेड़ा नंबर 1, दिनेशपुर में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में ग्रामीणों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, एंटी ड्रग, मानव तस्करी (ह्यूमन […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

दिनेशपुर ऊधम सिंह नगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में आज ग्राम आनंदखेड़ा नंबर 1, दिनेशपुर में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में ग्रामीणों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, एंटी ड्रग, मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई, शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता रामपाल, कु• दीपा और संगीता सरदार ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में बताया, उन्होंने ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को समझाया और बताया कि कैसे गरीब और जरूरतमंद लोग मुफ्त में न्याय पा सकते हैं, कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, बताया गया कि किसी भी कानूनी मदद के लिए नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल किया जा सकता है, जबकि साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इस दौरान साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया, इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 36 ग्रामीणों ने भाग लिया और कानूनी जानकारियों का लाभ उठाया, वहीं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

 

Also Read This

गजब : नशे की पूर्ति के लिए चोरों ने पत्रकार के घर बोला धावा।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेनाउत्तराखंड प्रदेश में एक तरफ नशा मुक्त अभियान जोरो शोरो से चल रहा है तो वहीं, दो युवकों ने नशे...

किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 हफ्ते में मतगणना कर घोषित करें परिणाम

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना नहीं कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग और...

Related Posts