बड़ी खबर : एक ही वार्ड के दो घरों में लाखों की चोरी! पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल…

  कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना दिनेशपुर उधम सिंह नगर : त्योहारी सीजन के बीच दिनेशपुर स्थित वार्ड नंबर-8 में रहने वाली दो महिलाओं के तले लगे मकानों में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया, सूत्र मुताबिक चोर दोनों घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, बच्चों की गुल्लक और हजारों रुपये की नकदी उड़ा […]

  कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

दिनेशपुर उधम सिंह नगर : त्योहारी सीजन के बीच दिनेशपुर स्थित वार्ड नंबर-8 में रहने वाली दो महिलाओं के तले लगे मकानों में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया, सूत्र मुताबिक चोर दोनों घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, बच्चों की गुल्लक और हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए, हैरानी के बात तो यह है कि एक ही वार्ड में 28 अगस्त की रात दो घरों में चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, सूत्रों मुताबिक पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिनेशपुर वार्ड नंबर-8 निवासी कमला रावल पत्नी दरपान सिंह रावल के अनुसार, वह 28 अगस्त को घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन पर अपने मायके भटभोज, चक्कीमोड़ गई थीं, 29 अगस्त को घर लौटने पर मुख्य चैनल का ताला टूटा मिला, अंदर रसोई और बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे, पीड़िता के मुताबिक, चोर सोने के कान के टॉप्स, सोने की चेन, बच्चों की दो गुल्लक, चांदी की दो जोड़ी पायल और करीब 44 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

इसी वार्ड की चंद्रा कार्की पत्नी भरत सिंह कार्की भी 28 अगस्त को घर बंद करके मायके गई थीं, अगले दिन लौटने पर उनका भी मुख्य चैनल टूटा हुआ दिखाई दिया, और घर का सामान फैला हुआ था, पीड़िता के अनुसार, चोर सोने के आभूषण, पुत्री के सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल और करीब 40 हजार रुपये नकद ले गए, चंद्रा कार्की ने बताया कि पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोग उनके घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं, इससे पुलिस को मामले में अहम सुराग मिला है, सूचना पर दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया है, रक्षाबंधन के दौरान एक ही वार्ड में दो घरों में चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है और पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर रही है।

 

 

 

Also Read This

बड़ी खबर : 27 गांवों की लाइफ लाइन कंडारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन का संकट । चार दिन से आवाजाही ठप

नौगांव (उत्तरकाशी), 31 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी गोडर पट्टी के 27 गांवों की लाइफ लाइन माने जाने वाले कंडारी मोटर मार्ग पर सारीगाड़ के समीप पिछले...

बड़ी खबर: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट में केस दर्ज,शुद्धिकरण यज्ञ’ विवाद से गरमाई सियासत

Haldwani News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हल्द्वानी कोतवाली में अनुसूचित जाति (SC)...

Related Posts