यौन शोषण के आरोप में फंसे विधायक महेश नेगी बीजेपी के स्टार प्रचारक!

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी एवं कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है|इसी क्रम में दोनों राजनीतिक दल सल्ट विधानसभा सीट  पर अपना दावा पक्का करते हुए नजर आ रहे हैं| आपको बता दें कि, सल्ट विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी […]

आपको बता दें कि, सल्ट विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 नाम है |जिसमें विवादित विधायक महेश नेगी का नाम इस लिस्ट में है एवं विधायक महेश नेगी बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं|

इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है।आपको बता दें कि, स्टार प्रचारकों की  लिस्ट में मदन कौशिक, तीरथ सिंह रावत, दुष्यंत कुमार गौतम, रेखा अरुण वर्मा, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, अजय टम्टा, राज्यलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, नरेश बंसल, अजय कुमार, धन सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सुरेश जोशी, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, पूरण फर्त्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास और महेश नेगी के नाम शामिल है।स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में कहीं भी पूर्वमुख्यमंत्री सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का का नाम दृष्टिगत नहीं हो रहा है!

सल्ट विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश सेना को अपना प्रत्याशी बनाया है|  जबकि कांग्रेस ने गंगा पंचोली को मैदान में उतारा है। महेश जीना को टिकट देकर बीजेपी ने इमोशनल पॉलिटिक्स का कार्ड खेला है| 

बीजेपी अवश्य ही जनता की सहानुभूति को अपनी झोली में डालने की कोशिश करेगी| वहीं कांग्रेस को गंगा पर पूरा विश्वास है कि, इस बार गंगा कांग्रेस की नैया पार अवश्य लगाएगी!

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts