बड़ी खबर: चलती बाइक पर झपटा गुलदार। बाइक में फंसा

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में एक गुलदार चलती बाइक पर झपटा जिसके बाद बाइक समेत वो जमीन पर गिर गया और उसका पैर बाइक के नीचे फंस गया। बाइक सवार तो भाग गया लेकिन गुलदार फंसा रह गया। वन विभाग गुलदार को सुरक्षित निकालने में जुटा। नैनीताल के भीमताल स्थित खुटानी क्षेत्र […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के भीमताल में एक गुलदार चलती बाइक पर झपटा जिसके बाद बाइक समेत वो जमीन पर गिर गया और उसका पैर बाइक के नीचे फंस गया। बाइक सवार तो भाग गया लेकिन गुलदार फंसा रह गया। वन विभाग गुलदार को सुरक्षित निकालने में जुटा।

नैनीताल के भीमताल स्थित खुटानी क्षेत्र में एक गुलदार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गुलदार का पैर बाइक की चेन में फंस गया। बाइक सवार ने अपनी जान बचाई और भाग निकला।

गुलदार बाइक के नीचे फंसा राह गया तो कोई बाइक हटाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित निकालने की कोशिश की गई। साथ ही, लोगों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts