दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस!

भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले के भीमताल में ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पांडेय गांव से लगे जिप्टी करकोटक क्षेत्र में गौशाला में घुसकर गाय को मारने वाली 8 से 9 साल की मादा गुलदार को रविवार रात पकड़ लिया गया। वन विभाग की […]

भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले के भीमताल में ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पांडेय गांव से लगे जिप्टी करकोटक क्षेत्र में गौशाला में घुसकर गाय को मारने वाली 8 से 9 साल की मादा गुलदार को रविवार रात पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने उसे रात में ही रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर शिफ्ट कर दिया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

गौशाला में घुसकर गाय को बनाया था शिकार

जानकारी के अनुसार, भीमताल के पांडेय गांव से लगे जिप्टी करकोटक क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक गुलदार गौशाला में घुस गया था। गुलदार ने गोठ में बंधी गाय पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

ग्रामीण लगातार वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे। लोगों की नाराजगी और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने उच्च स्तर से अनुमति मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया था।

दिवाली की रात पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार

रविवार रात मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। क्षेत्रीय रेंज अधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि पकड़ी गई मादा गुलदार की उम्र करीब 8 से 9 वर्ष है। दो दिन पहले उसने एक गौशाला में घुसकर गाय को मार दिया था।

उन्होंने बताया कि विभागीय अनुमति मिलने के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। दिवाली की रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया गया।

गुलदार पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गुलदार के पकड़े जाने के बाद जिप्टी करकोटक और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में गुलदार की वजह से बना खतरा कम होगा।

Also Read This

क्राइम: दिवाली पार्टी में गए नाबालिग की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

देहरादून। राजधानी देहरादून में दिवाली की रात दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक...

बड़ी खबर : सीएम धामी ने की 13 बड़ी घोषणाएँ; इनका बढ़ेगा मानदेय

गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर से प्रदेशवासियों के लिए कई...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts