हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा को चुनौती देती याचिका में इसे जघन्य अपराध मानते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। न्यायालय ने दोषियों की याचिका को खारिज कर दिया है। आपकों बता […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा को चुनौती देती याचिका में इसे जघन्य अपराध मानते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। न्यायालय ने दोषियों की याचिका को खारिज कर दिया है।

आपकों बता दें कि जून 2014 में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में आपसी व पारिवारिक रंजिश के चलते एक दर्दनाक तेजाब कांड हुआ था। उसमें, 11 बच्चों समेत कुल 19 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

मामले में सुनवाई के बाद निचली अदालत ने अक्टूबर 2018 में संलिप्त दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आज न्यायालय ने इस सजा को बरकरार रख दिया है।

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts