दुखद : लॉकडाउन में गई नौकरी, युवक ने लगा दी फांसी

मनोज नौडियाल  काेटदार।कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन ने बहुत से लोगों की नौकरी छीन ली। मंगलवार को नौकरी जाने से परेशान कोटद्वार पटेल मार्ग निवासी एक व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक महाराष्ट्र के पुणे में एक होटल में काम करता था।19वर्षीय करन नेगी पुत्र प्रदीप नेगी होटल मैनेजमेंट […]

मनोज नौडियाल 
काेटदार।कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन ने बहुत से लोगों की नौकरी छीन ली। मंगलवार को नौकरी जाने से परेशान कोटद्वार पटेल मार्ग निवासी एक व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक महाराष्ट्र के पुणे में एक होटल में काम करता था।19वर्षीय करन नेगी पुत्र प्रदीप नेगी होटल मैनेजमेंट करने के बाद पुणे स्थित एक होटल में नौकरी कर रहा था, परन्तु देश में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से उसकी नौकरी चली गई। नौकरी छूटने के बाद करन वापस अपने घर कोटद्वार आ गया था।
मंगलवार सुबह जब युवक के माता, पिता व भाई गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित अपनी दुकान में गए थे तो करन ने घर में फांसी लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजनों से हुई बातचीत के आधार पर एसआइ ने बताया कि नौकरी जाने के बाद करन पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts