लाॅकडाउन वीडियो : बाॅर्डर पे रोका तो दूल्हा-दुल्हन ने वहीं पीपल की छांव तले रचाया विवाह

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर(सीमा)पर एक जोड़े ने विवाह रचाया जो लोगों की चर्चाओं का विषय बन गया। यू.पी.के दूल्हे को उत्तराखण्ड की सीमा पर रोका तो उत्तराखण्ड की दुल्हन को सीमा पर बुलाकर पीपल के पेड़ तले शादी रचा ली गई। शादी, लॉक डाउन और सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर(सीमा)पर एक जोड़े ने विवाह रचाया जो लोगों की चर्चाओं का विषय बन गया। यू.पी.के दूल्हे को उत्तराखण्ड की सीमा पर रोका तो उत्तराखण्ड की दुल्हन को सीमा पर बुलाकर पीपल के पेड़ तले शादी रचा ली गई। शादी, लॉक डाउन और सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए की गई जहां पंडित के साथ दूल्हा और दुल्हन ने भी मास्क पहने।

देखिए क्या कहना है दूल्हे राजा का

https://youtu.be/dkdPRFNEpQo

 

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर बॉर्डर में प्रशासन और पुलिस ने यू.पी.के मिलक से आ रही बारात को सीमा पर रोक दिया । बारात को रोकने के बाद दूल्हे पक्ष ने दुल्हन को वहीं बुला लिया । दोनों परिवारों ने निर्णय लिया कि वो शादी वहीं पर करेंगे । दोनों पक्ष बार्डर पर ही एक पीपल के पेड़ तले मंडप बनाकर बैठे और शादी हो गई। सीमा में हुई इस शादी की चर्चा चारों तरफ होने लग।

यू.पी.से आए दूल्हे खेमकरन के पास तीन लोगों के बारात में जाने की परमिशन थी, लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने शादी की परमिशन नहीं ली थी। जैसे ही दुल्हे को बार्डर पर रोककर वापिस करने की सूचना लड़की पक्ष को मिली तो परिवार में खलबली मच गई। लडकी पक्ष के लोग फौरन कलक्ट्रेट पहुंचे। घंटों चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें कोई परमिशन नहीं मिली। लड़की की मां ने ही, अपनी बेटी की शादी बार्डर के समीप शिवशक्ति मंदिर में कराने का फैसला किया । मंदिर टूटे हाल में होने के कारण, पीपल के पेड़ के पत्तों का मंडप बनाकर खेमकरन और पूजा ने शादी के फेरे लिए । अब ये शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बानी हुई है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts