बड़ी खबर : 4 मई से 17 मई तक लॉक डाउन बढ़ाया गया

लॉक डाउन की अवधि को 4 मई से आगे 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।  लॉक डाउन की सफलता से उत्साहित होकर गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन को दो सप्ताह और बढ़ाते हुए 17 मई तक के लिए कर दिया है।  गृह मंत्रालय ने एक गाइडलाइन भी जारी की है, जिसमें यह बताया […]

लॉक डाउन की अवधि को 4 मई से आगे 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।
 लॉक डाउन की सफलता से उत्साहित होकर गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन को दो सप्ताह और बढ़ाते हुए 17 मई तक के लिए कर दिया है।
 गृह मंत्रालय ने एक गाइडलाइन भी जारी की है, जिसमें यह बताया गया है कि विभिन्न रेड ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों के साथ क्या-क्या एक्टिविटी की जाएंगी।
 इस गाइडलाइन में ग्रीन और ऑरेंज जोन में आने वाले क्षेत्रों को पर्याप्त रिलैक्सेशन अथवा छूट दी गई है।
 जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटने के लिए अलग से एक गाइडलाइन गृह मंत्रालय ने जारी की है।  ग्रीन जोन उन जिलों को कहा जाएगा जहां पिछले 21 दिनों से अब तक जीरो केस हुए हैं।
इसके साथ ही यह भी साफ है कि ग्रीन जोन वाले इलाकों में शाम को 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक कोई रियायत नहीं मिलेगी हरिद्वार अभी भी रेड जोन में ही रहेगा ऑरेंज जोन में आने के चलते देहरादून को कुछ रियायत  मिल जाएंगी।
सचिवालय, विधानसभा आदि सभी जरूरी कार्यालयों मे 30फीसदी स्टाफ को बुलाया जा सकता है। हालांकि कार्यालय के भवनों को तथा पूरे परिसर को सैनिटाइज करने की विस्तृत गाइडलाइन जारी हो चुकी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts