लॉकडाउन में गुलदार का घर के आगे का वीडियो देख, लोग दर्शनों को बैठ गए

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक रिहायसी क्षेत्र में गुलदार और दूसरे जानवर दिखने के बाद लोग घरों से खतरनाक वन्य जीवों वो देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हजारों रुपये खर्च कर कॉर्बेट और जू में जानवर देखने के बजाए घर के वरांडे से ही वन्य जीवों का […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक रिहायसी क्षेत्र में गुलदार और दूसरे जानवर दिखने के बाद लोग घरों से खतरनाक वन्य जीवों वो देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हजारों रुपये खर्च कर कॉर्बेट और जू में जानवर देखने के बजाए घर के वरांडे से ही वन्य जीवों का आनंद लेंगे।
नैनीताल में तल्लीताल के फॉरेस्ट कम्पाउंड स्थित कैलाश कॉटेज क्षेत्र में गुलदार का एक वीडियो क्षेत्र में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात को एक गुलदार सड़क में तिराहे की तरफ आते हुए दिख रहा है। मस्तानी चाल में वयस्क गुलदार रिहायसी क्षेत्र में आते हुए दिखाई दे रहा है। लगातार गुलदार, घुरुड, कांकड़ और सेई (पौकयूपाइन) जैसे वन्य जीव इस क्षेत्र में दिखने के बाद, वहां रहने वाले विवेक ने बीती रात एक वीडियो बनाया। वीडियो में गुलदार और सौल/सेई दिखने के बाद आज सवेरे से ही वीडियो सारे क्षेत्र में वायरल हो गया।

https://youtu.be/Sfy85jso2EY

जनाकारी मिलने के बाद वहां रहने वाले लोग, अब कॉर्बेट और जू से इतर अपने घर के वरांडे से ही गुलदार और दूसरे जानवरों के दीदार करने बैठ गए हैं। उन लोगों का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान आवाजाही कम होने से वन्यजीव सड़क पर निकल रहे हैं।

वयस्क वन्य जीव प्रेमियों के साथ बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या गुलदार के दीदार के लिए डटी रही। सभी लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल में खड़े होकर इस नजारे को देखना चाहते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts