गजब: भाजपा ने पर्वतीय समाज को लुभाने के लिए दिया सैनिक सम्मान का लॉलीपॉप। जनता में आक्रोश

पर्वतीय समाज को लुभाने के लिए सैनिक सम्मान का लॉलीपॉप – सैनिकों को सम्मान किसानों की शहादत पर चुप्पी रिपोर्ट- विशाल सक्सेना गदरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दिनेशपुर के भाजपा मंडल द्वारा गौरव सेनानियों, वीर नारियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शहनाई […]

पर्वतीय समाज को लुभाने के लिए सैनिक सम्मान का लॉलीपॉप

– सैनिकों को सम्मान किसानों की शहादत पर चुप्पी

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
गदरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दिनेशपुर के भाजपा मंडल द्वारा गौरव सेनानियों, वीर नारियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शहनाई वाटिका गदरपुर में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन रंजीत सेठ, मुख्य वक्ता के रूप में बलराज पासी पहुंचे। वही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सैनिक परिवार मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की बात कही है। जिसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं। उसी क्रम में गदरपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सैनिक सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दूसरी ओर क्षेत्र की जनता का कहना है कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती है, जिसको लेकर विगत में कभी भी सैनिकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में मात्र 1 वर्ष बचा है, वोटों की राजनीति के चलते क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे द्वारा पर्वतीय समाज को लुभाने के लिए सैनिक सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

क्षेत्र में इस बात को लेकर काफी चर्चा है। क्योंकि एक ओर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे द्वारा सैनिकों की शहादत को सम्मान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बॉर्डर पर बैठे किसान आंदोलन में शहादत देने वाले किसानों के लिए भाजपा के किसी नेता द्वारा शोक भी व्यक्त नहीं किया जाता।

इस मामले में किसानों का कहना है कि, सैनिक हमारे देश का गौरव है। जिनकी शहादत को राजनीति के लिए इस्तेमाल न किया जाए।

क्षेत्र की जनता का कहा कि, यह सब सिर्फ चुनावी राजनीति के चलते हैं। पर्वतीय समाज को लुभाने के लिए सम्मान समारोह का लॉलीपॉप दिया जा रहा है। यहां आपको बता दे कि, गदरपुर विधानसभा में विगत लंबे समय से विधायक अरविंद पांडे का विपक्ष और किसानों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को किसानी पहनावा पहनाकर केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलवाया गया। जिसके लिए किसान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे को कभी माफ नहीं करेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts