बड़ी खबर: नाबालिग लड़की से हुआ प्यार। दो बच्चों को छोड़ बाप हुआ फरार

नाबालिग लड़की से हुआ प्यार। दो बच्चों को छोड़ बाप हुआ फरार

पौड़ी। दो बच्चों के बाप की आंखें एक नाबालिग से लड़ गईं और वह लड़की को लेकर फरार हो गया। नाबालिग लड़की के परिजन पुलिस प्रशासन से लड़की को ढूंढने की गुहार लगा रहे है। जनपद पौड़ी के सतपुली तहसील के अंर्तगत ग्राम बैरगवां में दो बच्चों के बाप को अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़की से इश्क हो गया और दो बच्चों का बाप नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया।

बता दें कि, 15 दिन पूर्व को ग्राम बैरगवां में एक दो बच्चों के पिता द्वारा एक लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताविक ग्राम बैरगवां निवासी धर्मेन्द्र रावत पुत्र हरेन्द्र रावत अपने ही गांव की ही एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे 15 पूर्व में लेकर फरार हो गया। वही लड़की के पिता ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वही राजस्व पुलिस ने रैगुलर पुलिस सतपुली को मामला सौंप दिया है। जहां पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू कर दी है।

“लडक़ी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जायेगा।”——त्रिभुवन रौतेला थाना अध्यक्ष सतपुली।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts