प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम

 

– ग्रामीणों ने कहा प्रेम को सामाजिक मान्यता ना मिलने के कारण दोनों ने उठाया आत्मघाती कदम

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
उधमसिंह नगर। दिनेशपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत रामबाग गांव की प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने वाला युवक शादीशुदा नहीं था, जबकि प्रेमिका शादीशुदा थी तथा उसका ढाई साल का एक बेटा भी है। गांव में दो लोगों की एक साथ हुई मौत से मातम का माहौल है।

दिनेशपुर से लगे गांव रामबाग निवासी भवतोष मंडल के पुत्र राहुल मंडल (24) तथा गांव की डाला चांद की विवाहिता पुत्री पूनम (22) का दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते राहुल ने शादी के लिए कई रिश्तो को ठुकरा दिया। लेकिन पूनम की शादी दिनेशपुर नगर वार्ड नंबर 1 में हो गयी। जिसका ढाई साल का दूध मुंहा लड़का है।

बता दें कि, पति पत्नी दोनों दिल्ली रहने लगे। कुछ दिन पूर्व पूनम पति से झगड़ा कर अपने मायके लौट आई। जहां पूनम और राहुल दोनों छिप-छिपा कर मिलने लगे। बुधवार देर रात को किसी को बताए बगैर अपने घर के पास किसान करनैल सिंह की जमीन में लगे ट्यूबल के सामने दोनों ने शादी रचाई और दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह राहुल की चाची ने सबसे पहले देखा और शोर मचा दिया। बाद में ग्रामीणों के एकत्र होने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार उनके प्रेम को सामाजिक मान्यता ना मिलने के कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts