थराली में धीमी हुई वैक्सीनेशन की रफ्तार

थराली विकासखण्ड में वैक्सीनेशन की रफ्तार अब सुस्त होती दिखाई दे रही है।एक सप्ताह से 18 + वर्ग के युवाओ को कोरोना वैक्सीन का टीका नही लग पा रहा है. जिसके चलते युवा वर्ग कोरोना के टीके के लिए लगातार वैक्सीनेशन सेंटर के चक्कर काट रहे हैं।  बीते 8 जुलाई को कोविड वैक्सीन की 500 […]

थराली विकासखण्ड में वैक्सीनेशन की रफ्तार अब सुस्त होती दिखाई दे रही है।एक सप्ताह से 18 + वर्ग के युवाओ को कोरोना वैक्सीन का टीका नही लग पा रहा है. जिसके चलते युवा वर्ग कोरोना के टीके के लिए लगातार वैक्सीनेशन सेंटर के चक्कर काट रहे हैं। 

बीते 8 जुलाई को कोविड वैक्सीन की 500 डोज थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली थी जिसमे से कोविशील्ड की अधिकांश डोज 45 + ऐज के व्यक्तियों को दूसरी डोज के रूप में लगाई गई जिसके चलते युवा वर्ग को वैक्सीनेशन से वंचित रहना पड़ रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में वैक्सीन लगाने आये मेटा तल्ला के दिनेश कुमार ने बताया कि वे तीसरी बार वैक्सीन लगाने अस्पताल पहुंचे हैं लेकिन आज भी उन्हें मायूस ही घर लौटना पड़ा वहीं युवा व्यापारी संदीप रावत की उम्र 38 साल है लंबे समय से स्लॉट बुक करने पर कभी स्लॉट खाली ही नही मिले और अब वैक्सीन की कमी के चलते पिछले एक सप्ताह से स्लॉट वेबसाइट पर दिख ही नही रहे जिसके चलते ये युवा व्यापारी भी अब तक कोरोना की पहली डोज तक नही लगा सके हैं।

वही इस पूरे मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्साप्रभारी नवनीत चौधरी के कहना है कि वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है नई वैक्सीन की खेप आने पर ही 18 + युवा वर्ग को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts