ब्रेकिंग: अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 31 लोगों पर FIR दर्ज

मोरी (उत्तरकाशी), 4 मई 2026।नीरज उत्तराखंडी  जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम (पोस्त) की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। […]

मोरी (उत्तरकाशी), 4 मई 2026।नीरज उत्तराखंडी 
जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम (पोस्त) की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशामुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में 3 मई 2026 को पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण में तहसीलदार मोरी और थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्र में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पोस्त के पौधों और डंठलों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि संबंधित भू-स्वामियों द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध खेती की जा रही थी। इस पर थाना मोरी में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इस अभियान में तहसीलदार मोरी, थानाध्यक्ष मोरी, कानूनगो, राजस्व उपनिरीक्षक सहित थाना मोरी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts