बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेशों पर बड़ा एक्शन। अवैध निर्माण सील

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून के हरभजवाला और शिमला बाईपास क्षेत्र में सख्त सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने हरभजवाला क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे […]

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून के हरभजवाला और शिमला बाईपास क्षेत्र में सख्त सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने हरभजवाला क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे दुकानों के निर्माण को सील किया। वहीं शिमला बाईपास रोड स्थित तेलपुर चौक के पास व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार किए जा रहे कमरों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई।

निरीक्षण के दौरान दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया। कार्रवाई के दौरान एमडीडीए अधिकारियों और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान को लेकर प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध और नियमों के विपरीत किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर में नियमानुसार विकास सुनिश्चित करने और अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के लिए एमडीडीए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read This

ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव पर एफआईआर

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया गया है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर...

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में उत्तराखंड के दो वीर जवान शहीद

देहरादून/मणिपुर। मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों द्वारा किए गए घातक हमले में असम राइफल्स के दो वीर जवान शहीद हो गए। शहीदों में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts