ब्रेकिंग(अग्निकांड): डी.एफ.ओ.कार्यालय में लगी भीषण आग; फाइलें जलकर स्वाहा

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित डी.एफ.ओ.कार्यालय में आग लगने से वहां रखी फाइलें स्वाहा। ज़ू के ऊपर कार्यालय में लगी आग का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आई.एफ.एस.आकाश गंगवार का ऑफिस बाल बाल बच गया। डी.एफ.ओ. ऑफिस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित डी.एफ.ओ.कार्यालय में आग लगने से वहां रखी फाइलें स्वाहा। ज़ू के ऊपर कार्यालय में लगी आग का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आई.एफ.एस.आकाश गंगवार का ऑफिस बाल बाल बच गया। डी.एफ.ओ. ऑफिस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि तड़के सवेरे लाइट आने के साथ ही संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। जानकारी मिली है कि रात तेज हवाओं और बरसात होने के कारण कार्यालय बंन्द करते समय लाइट नहीं थी। सवेरे लाइट आने के साथ ही कहीं शार्ट सर्किट से कागज या लकड़ी ने आग पकड़ ली और वहां रखे दस्तावेज और फाइल्स स्वाहा हो गए। घटनास्थल के समीप उप निदेशक प्राणी उद्यान/उप प्रभागीय वनाधिकारी का कार्यालय भी है।
डी.एफ.ओ.आकाश गंगवार ने बताया कि इस कार्यालय में मुख्यतः अकाउंट, लैंड ट्रांसफर, स्टैब्लिशमेंट आदि की फाइल्स रखी गई थी। ज्यादा जानकारी तो चैक करने के बाद मिल पाएगी, लेकिन फिलहाल जिन कागजों में आग लगी है वो हमारे नैनीताल और देहरादून के कार्यालयों में ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Also Read This

दुखद : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

मुंबई/गोवा: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने घर...

बड़ी खबर: किच्छा-सिरौलीकलां में कांग्रेस का डंका, राजेश प्रताप सिंह और राशिदा बेगम जीते

ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले ऊधम सिंह नगर की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts