बिग ब्रेकिंग: PWD में बड़ा फेरबदल। 11 अभियंताओं के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अभियंताओं के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और खंडों में तैनात अधिशासी एवं सहायक अभियंताओं को जनहित और कार्यहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया […]

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अभियंताओं के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और खंडों में तैनात अधिशासी एवं सहायक अभियंताओं को जनहित और कार्यहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के अनु सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

हल्द्वानी, थराली, टिहरी और लोहाघाट में बड़े बदलाव

तबादला सूची के अनुसार अधिशासी अभियंता आशुतोष को राष्ट्रीय राजमार्ग खंड हल्द्वानी से प्रमुख अभियंता कार्यालय देहरादून भेजा गया है, जबकि महेन्द्र कुमार को देहरादून से हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं मनीष डोगरा को देहरादून से निर्माण खंड थराली, आदर्श गोपाल को देहरादून से बेरीनाग, दीपक कुमार को हरिद्वार से टिहरी तथा योगेश कुमार को टिहरी से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

गोपेश्वर-बड़कोट के बीच भी बदले गए अधिकारी

शासन के आदेश के तहत नवीन ध्यानी को गोपेश्वर से निर्माण खंड बड़कोट और तनुज कम्बोज को बड़कोट से गोपेश्वर भेजा गया है। वहीं विभोर गुप्ता को हल्द्वानी से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट तथा दीपक कुमार जोशी को लोहाघाट से एडीबी निर्माण खंड अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा सहायक अभियंता महेश चंद्र जोशी को पीआईयू ठुलीगाड़ टनकपुर से निर्माण खंड थराली भेजा गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी बिना विलंब के अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल विभिन्न परियोजनाओं में कार्यों की गति बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Also Read:

👉 बड़ी खबर: मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से हादसा। कई को मारी टक्कर, जनता में आक्रोश
👉 उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत 7 जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी
👉 हादसा: बदरीनाथ जा रहा टेंपो ट्रैवलर पलटा। महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में कांवड़ वाहनों की नो-एंट्री। जानिए ट्रैफिक पुलिस का प्लान

देहरादून। Kanwar Yatra 2026 के दौरान राजधानी देहरादून को जाम से बचाने और आम लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए देहरादून ट्रैफिक...

एक्शन: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार । जानिए कैसे चलाता था पूरा रैकेट

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts