ऊधमसिंहनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल।कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के तबादले

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर पुलिस में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर पुलिस में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप से हटाकर पीआरओ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। वहीं निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को थाना केलाखेड़ा से ट्रांजिट कैंप कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

उपनिरीक्षक मनोज खत्री को चौकी सुल्तानपुर पट्टी से थाना केलाखेड़ा भेजा गया है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से चौकी सुल्तानपुर पट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को कोतवाली सितारगंज से चौकी सूतमील भेजा गया है। उपनिरीक्षक भूपाल राम पांडे को चौकी बाजार जसपुर से कोतवाली जसपुर में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उपनिरीक्षक मनोज जलाल को ट्रांजिट कैंप कोतवाली से चौकी बेरिया दौलत भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक जावेद मालिक को जसपुर कोतवाली से सितारगंज कोतवाली और उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह को कुंडा कोतवाली से आईटीआई कोतवाली में नई तैनाती दी गई है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव पर एफआईआर

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया गया है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर...

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में उत्तराखंड के दो वीर जवान शहीद

देहरादून/मणिपुर। मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों द्वारा किए गए घातक हमले में असम राइफल्स के दो वीर जवान शहीद हो गए। शहीदों में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts