बड़ी खबर: ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा आदमखोर बाघ। महिला को बनाया था शिकार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट में महिला को मौत के घाट उतारने वाले हिंसक वन्यजीव को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर कब्जे में लिया। नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट के ज्यूली गांव में पिछले दिनों किसी हिंसक वन्यजीव ने महिला को शिकार बनाया था। ज्योली गांव और आसपास के क्षेत्रों में बीते […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट में महिला को मौत के घाट उतारने वाले हिंसक वन्यजीव को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर कब्जे में लिया।

नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट के ज्यूली गांव में पिछले दिनों किसी हिंसक वन्यजीव ने महिला को शिकार बनाया था। ज्योली गांव और आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना है। आज एक वयस्क बाघ के कब्जे में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि बाघ के घटनाओं में बाघ के पिछली चार घटनाओं में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की तलाश कर रही है। वन विभाग की टीम ने आज देर शाम सफलतापूर्वक ट्रेंक्यूलाइज कर लिया है।

वन विभाग की टीम ने ज्योली के जंगल में बाघ को अचेत कर दिया। आर.ओ.नितिन पंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। लगभग तीन क्विंटल के इस वयस्क बाघ को पिंजरे में सुरक्षित रखने की कार्यवाही चल रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts