बड़ी खबर : बिना विज्ञप्ति और परीक्षा के सैकड़ों चहेतों की बैकडोर भर्ती का शासनादेश

युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से प्रदेश में अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक खेल प्रशिक्षक सहित कई पदों पर विभिन्न विभागों को युवा उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। बिना विज्ञप्ति और परीक्षा के सैकड़ों चहेतों की बैकडोर […]

युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से प्रदेश में अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक खेल प्रशिक्षक सहित कई पदों पर विभिन्न विभागों को युवा उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

बिना विज्ञप्ति और परीक्षा के सैकड़ों चहेतों की बैकडोर भर्ती का शासनादेश माना जा रहा है। इससे योग्य उम्मीदवारों मे निराशा और आक्रोश उत्पन्न होने की आशंका है।लेकिन लगता है सरकार चुनाव से पहले अपने चहेतों को उपकृत करना चाहती है।

युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को आगे लाना है। जबकि पीआरडी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षितों की विभिन्न विभागों में तैनाती की जाती रही है। 

अब तक क्लर्क, चौकीदार, चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर इनकी तैनाती की जाती रही है, लेकिन अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार आदि की युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनाती की तैयारी है।

युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को आगे लाना है। जबकि पीआरडी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षितों की विभिन्न विभागों में तैनाती की जाती रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts