हादसा: स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में भीषण आग। सेवानिवृत्त एएनएम की मौत

आराकोट/बंगाण, उत्तरकाशी, 29 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  पुरोला विधानसभा क्षेत्र के आराकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में सोमवार देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से भवन में रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की मौत होने की खबर सामने आई […]

आराकोट/बंगाण, उत्तरकाशी, 29 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला विधानसभा क्षेत्र के आराकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में सोमवार देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से भवन में रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की मौत होने की खबर सामने आई है।

बताया गया कि आग इतनी विकराल थी कि स्थानीय फायर ब्रिगेड के साथ हिमाचल प्रदेश से पहुंची दमकल टीम को भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

देर रात हुए इस हादसे से आराकोट और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता मनमोहन सिंह चौहान ने पार्वती जैन मृतिका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

घटना के कारणों और आग से हुए नुकसान का फिलहाल विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : दून विश्वविद्यालय के मेस के खाने में मिला कीड़ा, छात्राओं ने किया कुलपति आवास के बाहर देर रात तक हंगामा

Dehradun News: दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव से ठीक एक दिन पहले सोमवार देर रात मेस के खाने को लेकर छात्रों का गुस्सा...

जॉब अपडेट : केनरा बैंक में 3,500 पदों पर भर्ती, जानिए कितना मिलेगा स्टाइपेंड

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक की ओर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts