बिग ब्रेकिंग: देर रात देहरादून पुलिस विभाग में बंपर तबादले। जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी 

देहरादून, 21 जून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने कई थाना और कोतवाली प्रभारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किसको भेजा कहां:

  • एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है।
  • वहीं निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर (देहरादून) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अब तक कोतवाली नगर का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक हरिओम राज चौहान को स्थानांतरित कर प्रभारी चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।
  • वहीं निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को डोईवाला से स्थानांतरित कर थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया है।
  • जबकि निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SSP ने दिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल के लिए रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करें।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

police transfer list june 2026

देहरादून पुलिस ट्रांसफर लिस्ट 2026

अधिकारी का नामपुरानी तैनातीनई तैनाती
यशपाल सिंह बिष्टरिजर्व पुलिस लाइनप्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश
कैलाश चंद्र भट्टकोतवाली ऋषिकेशप्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
हरिओम राज चौहानकोतवाली नगरप्रभारी चुनाव सेल
राकेश गुसाईंरिजर्व पुलिस लाइनप्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डोईवाला
कमल कुमार लुंठीकोतवाली डोईवालाप्रभारी निरीक्षक, थाना रायवाला
संतोष सिंह कुंवरकोतवाली डालनवालाशिकायत प्रकोष्ठ शाखा
नरेंद्र सिंह गहलावतशिकायत प्रकोष्ठ शाखाप्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डालनवाला

 

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts