मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दून में सीआईएमएस देहरादून के 25 विद्यार्थियों का चयन, चेयरमैन ने दी बधाई..

कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, कुँआवाला देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून की एचआर टीम कॉलेज पहुंची। इस ड्राइव में जी.एन.एम (2022 बैच) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सहायक नर्सिंग अधीक्षक आशीष भारद्वाज ने प्रेजेंटेशन के माध्यम […]

कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, कुँआवाला देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून की एचआर टीम कॉलेज पहुंची। इस ड्राइव में जी.एन.एम (2022 बैच) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सहायक नर्सिंग अधीक्षक आशीष भारद्वाज ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली, अत्याधुनिक सुविधाओं, कार्य संस्कृति एवं करियर ग्रोथ के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात दो चरणों—लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागियों की दक्षता और कौशल का मूल्यांकन किया गया।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नर्सिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और मैक्स जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में चयनित होना गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करें और समाज सेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।

इस अवसर पर मैक्स अस्पताल की एच.आर. निकिता अरोड़ा, क्लिनिकल प्रशिक्षक मनीषा खंडूरी, मानषी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी केदार अधिकारी, उत्तराखण्ड़ डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर (रिटा.) मेजर ललित सामंत तथा सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, एच.आर. डॉ. साध्वी नेगी एवं सिमरन शाह उपस्थित रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

बिग ब्रेकिंग : झटके में उछले सोना-चांदी के दाम । निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने...

Related Posts