गुड न्यूज : माया गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का हुआ शुभारंभ

माया गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ संस्था के प्रबन्ध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल और उपाध्यक्ष, डॉ आशीष सेमवाल द्वारा किया गया।  स्कूल माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है। माया ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कि 2024 सत्र से स्कूल नर्सरी से पांचवी कक्षा तक चलाया […]

माया गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ संस्था के प्रबन्ध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल और उपाध्यक्ष, डॉ आशीष सेमवाल द्वारा किया गया। 

स्कूल माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है। माया ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कि 2024 सत्र से स्कूल नर्सरी से पांचवी कक्षा तक चलाया जा रहा है और अगले पांच वर्ष में स्कूल को बारहवी कक्षा तक ले जाने का प्लान है। 

डॉ. तृप्ति ने यह भी कहा कि 51 एडमिशन तक कोई भी एडमिशन फीस नहीं ली जायेगी, साथ साथ निर्धन बच्चों के लिए निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था भी की जाएगी।

स्कूल के शुभारंभ में माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन के संथापक श्री मनोहर लाल जुयाल, उपनिदेशक, आशुतोष बडोला, कैंपस डीन डॉ. मनीष पांडे, अपर निदेशक, गौरव तोमर, डॉ. विक्रम सिंह, विन्नी रावल, डॉ. शिवानी जग्गी, रितिका आदि उपस्थित थे।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

मौसम अपडेट: दिन में चटक धूप तो रातें सर्द; सितम्बर में मानसून की विदाई के संकेत !

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। दिन में...

Related Posts