भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी की अध्यक्षता में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

स्थान / थराली रिपोर्ट /  गिरीश चंदोला थराली ब्लॉक सभागार में रविवार को  विधायक मुन्नीदेवी शाह की उपस्थिति में भाजपा के युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी की अध्यक्षता में युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में 2022 कई तैयारियों के साथ ही भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की शिकायतों ओर स्थानीय मुद्दों को […]

स्थान / थराली

रिपोर्ट /  गिरीश चंदोला

थराली ब्लॉक सभागार में रविवार को  विधायक मुन्नीदेवी शाह की उपस्थिति में भाजपा के युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी की अध्यक्षता में युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में 2022 कई तैयारियों के साथ ही भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की शिकायतों ओर स्थानीय मुद्दों को भी सुना गया ।वहीं बीजेपी विधायक मुन्नीदेवी शाह ने कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव के लिए तैयार रहने और बूथ स्तर तक थराली विधानसभा में उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को पहुंचाने का मंत्र दिया, ताकि 2022 में बीजेपी फिर एक बार 70 विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहरा सके।

वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले साढ़े चार सालों में थराली विधानसभा में विकास के ढेरो कार्य हुए हैं।

वहीं युवाओ की मांग पर उन्होंने थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह से थराली अस्पताल में एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाउंड लगाने की मांग भी की ।जिस पर थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह ने एक माह के भीतर थराली में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे लगाने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी , अनिल देवराड़ी , उमेश देवराड़ी , केदार पंत , प्रदुमन शाह , संतोष सती , प्रदीप जोशी , दिवाकर नेगी ,अनिल जोशी आदि लोग मौजूद थे।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts