नियुक्त की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मिला संविदा बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ।

रिर्पोट: बिजेंद्र राणा  संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी के शासकीय आवास यमुना कॉलोनी में अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्धारा बताया गया कि हमारे चिकत्सा स्वास्थ्य के 1564 पदों पर विज्ञापन होने के बाद […]

रिर्पोट: बिजेंद्र राणा 

संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी के शासकीय आवास यमुना कॉलोनी में अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्धारा बताया गया कि हमारे चिकत्सा स्वास्थ्य के 1564 पदों पर विज्ञापन होने के बाद 12 सितंबर 2023 को 1376 पदों पर नर्सिंग अधिकारी पद पर चयन पूर्ण कर लिया गया है किंतु पूरे तीन तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक नियुक्तियां नहीं हो पाई है।

 जिससे कि  युवाओं में भारी रोष व्याप्त है संगठन ने माननीय मंत्री जी से जल्द से जल्द नियुक्ति करने की मांग की और चिकित्सा शिक्षा के 1455 पदों पर जो विज्ञापन किया गया है उसको रोक कर उसमें संशोधन की मांग की गई है और 12 दिसंबर से फॉर्म भरने की तारीख को आगे बढ़ाने की प्रार्थना की गई माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया कि जब तक स्वास्थ्य के पदों पर नियुक्तियां नहीं हो जाती तब तक चिकित्सा शिक्षा के पदों पर रोक लगनी चाहिए नहीं तो जिन लोगों का चयन स्वास्थ्य विभाग में एक बार हो गया है उन लोगों का चयन चिकित्सा शिक्षा में भी हो जाएगा और स्वास्थ्य विभाग में पद रिक्त रह जाएंगे जिससे कि वर्षवार भर्ती में जूनियर अभ्यर्थी को  मौका नहीं मिल पाएगा, मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय मंत्री जी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कल महानिदेशालय में सभी विभागों की एक  बैठक बुलाई गई है जिसमें माननीय मंत्री जी द्वारा निर्णय लिया जाएगा की किस प्रकार सभी पदों को पूर्णरुप से भर लिया जाए और अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिले और चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में नर्सिंग अधिकारी के संपूर्ण पद भर लिए जाए आज के प्रतिनिधी मंडल में रवि सिंह रावत गोविंद सिंह रावत पुष्कर सिंह जीना, नीतू रावत प्रतिमा थपलियाल, रश्मि परमार, अमीता धीमान, नीरज,मीनाक्षी, महिपाल सिंह,प्रियंका सेमवाल, सुमन,रजनी, पूनम, अल्का, हेमा दर्जनों नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts