महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने थराली में मनाया जश्न

रिपोर्ट – गिरीश चंदोला

थराली।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पिंडर घाटी के भाजपाईयों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे चमोली जिले में ही नही पूरे राज्य में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

इस मौके पर थराली में भाजपाइयों ने खुशी में पार्टी के झंडों के साथ पटाखे जलाते हुए जुलूस निकाल कर मिठाईयां बांटी।

 बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा आलाकमान के द्वारा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नई नियुक्ति से पार्टी को पूरे राज्य में और अधिक मजबूती मिलेगी। 

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वें अपने पिछले अनुभवों का पूरा-पूरा उपयोग संगठन की मजबूती के लिए तों करेंगे ही साथ ही राज्य सरकार एवं संगठन के मध्य और अधिक मजबूती के लिए कार्य करेंगे जिससे कि आम जनता को अधिकाधिक लाभ मिल सकें।

 भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर थराली में भाजपाइयों ने खुशी में पटाखे जलाते हुए एक जुलूस निकाल कर मिठाईयां बांटी इस अवसर पर भाजपाईयों ने कहा कि भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने से पार्टी पूरे राज्य में और अधिक मजबूत होगी। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया।इस मौके पर पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, वरिष्ठ नेता नरेंद्र भारती, कुंदन सिंह परिहार,खुशाल सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, केदार पंत,आशीष थपलियाल, भाजयुमो ब्लाक अध्यक्ष भगत सिंह, भगवती प्रसाद, उमेश देवराड़ी आदि मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts