उफ्फ मंत्री जी की बैठकें: पड़ सकता है पब्लिक को-रोना

मुकेश बछेती/पौड़ी जहां पूरे विश्व में कोरोना वायरस को लेकर खास एहतियात बरती जा रही है और अब प्रदेश सरकार द्वारा कई ऐसे आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनमें साफ-साफ निर्देशित किया गया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए जाए। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल, कॉलेज, मोल, सिनेमाघर जैसे स्थानों […]

मुकेश बछेती/पौड़ी

जहां पूरे विश्व में कोरोना वायरस को लेकर खास एहतियात बरती जा रही है और अब प्रदेश सरकार द्वारा कई ऐसे आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनमें साफ-साफ निर्देशित किया गया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए जाए। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल, कॉलेज, मोल, सिनेमाघर जैसे स्थानों में आने वाली 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे कि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आज इन सब बातों से दूर पौड़ी मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पाबौ ब्लॉक में प्रधान संगठन के साथ मीटिंग करते हुए दिखाई दिए। इस बैठक में पाबौ ब्लाक के सभी प्रधानों ने प्रतिभाग किया। यह बैठक ब्लॉक स्तर के कार्यों के सापेक्ष बुलाई गई थी, मगर मंत्री ये भूल गए कि उनकी ही सरकार द्वारा कई ऐसे फैसले किए गए हैं, जिनमें साफ तौर से इस तरह की बैठकों और मीटिंग में साफ तौर से प्रतिबंध लगाया जा चुका है, इन प्रतिबंधों के कारण ही प्रदेश सरकार अपने 3 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे, वे सभी कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा निरस्त करने के आदेश दे दिए गए।

https://youtu.be/MimoRvPpETo

 

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन आदेशों के बावजूद मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी में सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए लोगों के साथ बैठक करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंत्री कोरोना वायरस के प्रति कितने गंभीर हैं।

https://youtu.be/ehwZy1JRtuw

 

जहां एक ओर मंत्री को सभी से अपील करनी चाहिए थी कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए तो वही मंत्री खुद इन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बैठकों का हिस्सा बनते जा रहे हैं, जो सरकार के कार्यों में सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। मंत्री को चाहिए कि वह कुछ समय इस तरह की बैठकों दूरी बना ले, जिससे जनता में भी सरकार आदेशों की गंभीरता दिखई दे।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts