अपडेट : जानिए शिक्षा मंत्री ने कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खोले जाने पर क्या कहा ।

कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को खोले जाने पर सरकार अभी कोई भी निर्णय नहीं ले पायी हैं । जानकारी के अनुसार ,सरकार अभी पहली से पांचवी क्लास को खोलने की कोई अनुमति नहीं देने जा रही है। हालाँकि प्राइवेट स्कूल से जुड़े कई प्रबंधकों की मांग है कि तमाम कक्षाओं को खोल […]

कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को खोले जाने पर सरकार अभी कोई भी निर्णय नहीं ले पायी हैं । जानकारी के अनुसार ,सरकार अभी पहली से पांचवी क्लास को खोलने की कोई अनुमति नहीं देने जा रही है।

हालाँकि प्राइवेट स्कूल से जुड़े कई प्रबंधकों की मांग है कि तमाम कक्षाओं को खोल दिया जाए, लेकिन सरकार अभी इसके पक्ष में नजर नहीं आ रही है।

दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभी स्कूल खोले जाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है ।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार से जारी गाइडलाइन के बाद ही राज्य का शिक्षा विभाग स्कूल खोले जाने को लेकर कोई आदेश जारी कर सकेगा ।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अभी तक पहली से पांचवी कक्षा की स्कूलों को खोले जाने का कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुए हैं, जिससे राज्य के पहली से पांचवी कक्षा के स्कूल अभी नहीं खुल सकेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts