शाबाश उत्तराखण्ड: रक्षा मंत्रालय ने डॉप्लर रडार के लिए जारी किया अनापत्ति पत्र

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि, मौसम विभाग द्वारा लैंसडाउन सेना छावनी क्षेत्र में स्थापित होने वाले डॉप्लर रडार को लेकर अब रक्षा मंत्रालय की अनापत्ति मिल चुकी है।          उत्तराखंड में प्रस्तावित 3 डॉपलर रडार स्थापित होने है| जिसमें सुरकंडा (टिहरी) और मुक्तेश्वर […]

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि, मौसम विभाग द्वारा लैंसडाउन सेना छावनी क्षेत्र में स्थापित होने वाले डॉप्लर रडार को लेकर अब रक्षा मंत्रालय की अनापत्ति मिल चुकी है।

         उत्तराखंड में प्रस्तावित 3 डॉपलर रडार स्थापित होने है| जिसमें सुरकंडा (टिहरी) और मुक्तेश्वर (नैनीताल) पर कार्य जारी है किंतु चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी क्षेत्र के मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले डॉपलर रडार जिसे लैंसडाउन (पौड़ी) क्षेत्र में स्थापित होना था, लंबे समय से लंबित था।

  सांसद बलूनी ने कहा कि, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने डॉप्लर रडार की स्थापना हेतु सबसे प्रभावी लोकेशन सेना छावनी लैंसडाउन चयनित की थी। किंतु सेना के नियमों, प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों के कारण डॉप्लर रडार की स्थापना में विलंब आ रहा था।

 सांसद बलूनी के द्वारा निरंतर रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ संवाद जारी था। रक्षा मंत्रालय ने अनापत्ति पत्र जारी करके बताया है कि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को लीज पर भूमि प्रदान की है| शीघ्र ही उक्त स्थान पर डॉप्लर रडार की स्थापना होने से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी मिल सकेगी।

 सांसद बलूनी ने इस सहयोग हेतु माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन का विकास मॉडल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts