वीडियो वायरल: नाबालिग लड़कियों में चले लात घूंसे

रिपोर्ट(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में किसी बात को लेकर कुछ नाबालिग लड़कियों में लात घूंसे चल गए । सड़क पर खड़े किसी व्यक्ति ने ही उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ।         नैनीताल में मल्लीताल के अमरालय होटल के समीप राजू बिल्डिंग के आगे, तीन लड़कियां आपस में भिड़ गई । किसी बात […]

उत्तराखंड के नैनीताल में किसी बात को लेकर कुछ नाबालिग लड़कियों में लात घूंसे चल गए । सड़क पर खड़े किसी व्यक्ति ने ही उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ।

        नैनीताल में मल्लीताल के अमरालय होटल के समीप राजू बिल्डिंग के आगे, तीन लड़कियां आपस में भिड़ गई । किसी बात को लेकर तीन लड़कियां पहले सड़क में खड़े होकर आपस में बात कर रही थी । कुछ देर बाद दो लड़कियों के बीच विवाद हो गया।

 अचानक काली जीन्स वाली लड़की ने अश्लील इशारा किया तो दूसरी लंबी लड़की ने उसे थप्पड़ मार दिया । देखते ही देखते दोनों लड़कियों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई । 

इसके बाद हाइट में बड़ी लड़की ने छोटी को पीट दिया । इसमें उसका साथ पीली टी शर्ट वाली उसकी दोस्त ने भी दिया । दोस्त ने चोरी छिपे पीछे से कई बार छोटी लड़की को लात मारी । छोटी लड़की एक बार तो मोटर साइकिल के ऊपर गिर गई, लेकिन वो तुरंत मोर्चा संभालते हुए वापस लड़ने पहुंच गई ।

 इसके बाद लड़कियों के बीच बाल खिंचने की लड़ाई हो गई । दोनों के बाल खुल गए और लड़ाई थम गई । बताया गया कि संभवतः किसी लड़के को लेकर लड़कियों के बीच लड़ाई हो गई । ये भी कहा गया कि एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ने वाली ये लड़कियां इस क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने आई थी ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts