अपराध: चमोली में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म रिपोर्ट- गिरीश चंदोला थराली। चमोली जनपद के देवाल विकासखंड में विचलित कर देने वाली घटना संज्ञान में आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही देवाल ब्लॉक के जैन बिष्ट राजस्व क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार […]

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। चमोली जनपद के देवाल विकासखंड में विचलित कर देने वाली घटना संज्ञान में आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही देवाल ब्लॉक के जैन बिष्ट राजस्व क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में न्यायालय ने आरोपी को न्यायीक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पीडिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार चमोली जिले के देवाल ब्लॉक स्थित जैन बिष्ट राजस्व क्षेत्र की एक युवती द्वारा सवाड़ गांव निवासी पूरन राम पुत्र खिलाफी राम के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है।

बता दें कि, युवती की ओर से आरोपी के अन्य युवती से शादी कर लेने के बाद बीती 30 नवम्बर को उप राजस्व निरीक्षण जैन-बिष्ट में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। जिसके बाद 28 दिसम्बर को राजस्व पुलिस की ओर से मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा। मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने के बार थराली थाना पुलिस की ओर से मामले की विवेचना करते हुए आरोपी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने आरोपी के द्वारा युवती से 8 सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जा रहा था, आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts