बड़ी खबर: 80 मीटर गहरी खाई में मिला लापता दीपक का शव। इलाके में हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- नैनीताल के पंगोट लदबांसी गांव और रानीखेत का दीपक उपाध्याय बीती 22 अप्रैल की रात से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और डॉग स्क्वाड ने युवक की अंतिम लोकेशन के आधार पर टूटा पहाड़ के आसपास के क्षेत्रों को बरिखी से छाना। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी मार्ग स्थित […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

नैनीताल के पंगोट लदबांसी गांव और रानीखेत का दीपक उपाध्याय बीती 22 अप्रैल की रात से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है।

पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और डॉग स्क्वाड ने युवक की अंतिम लोकेशन के आधार पर टूटा पहाड़ के आसपास के क्षेत्रों को बरिखी से छाना।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी मार्ग स्थित भूजियाघट के होटल में कार्य करने वाला दीपक बुधवार 22 अप्रैल को अपने तीन साथियों के साथ नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में था। तीनों नशे की हालत में थे, जब दीपक अचानक लापता हो गया।

काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों और दोस्तों ने 23 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद से ही पुलिस की खोजबीन लगातार जारी है। शनिवार को भी पुलिस के साथ एस.डी.आर.एफ.और स्वान डॉग स्क्वॉड ने नैनीताल से लगे जंगल क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। उस क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की चहलकदमी के कारण किसी अनहोनी की आशंका से तो इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन उस क्षेत्र में आसपास ऐसा कोई भी साइन नहीं मिलने से पुलिस की जांच अन्य घटना की तरफ भी घूमी थी।

पुलिस संभावित क्षेत्र के सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के स्थानों पर जांच करती रही। एस.डी.आर.एफ., ड्रोन, डॉग स्क्वाड और दमकल विभाग लापता दीपक को इसी क्षेत्र में 4 दिनों से तलाशते रहे। आज शव से तीखी दुर्गंध आने के बाद आकर्षण बना और शव को तालाश निकाला गया। शव के पास से मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी मिले हैं। दीपक का चेहरा बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई।

Also Read This:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts