विधायक धामी बोले : “कांग्रेस को डुबो रही है इंदिरा हृदयेश नेता प्रतिपक्ष पद से हटाएंगे।”

 विधायक धामी ने कहा कि इंदिरा हृदयेश भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है इसलिए वह जनता की आवाज को विधानसभा में नहीं उठाती। विधायक धामी ने कहा कि उन्होंने अपने पीआरओ को सिडकुल में क्लास वन अधिकारी बनाया हुआ है। देखिए वीडियो https://youtu.be/AQQd1HDJv5c   इसके […]

 विधायक धामी ने कहा कि इंदिरा हृदयेश भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है इसलिए वह जनता की आवाज को विधानसभा में नहीं उठाती। विधायक धामी ने कहा कि उन्होंने अपने पीआरओ को सिडकुल में क्लास वन अधिकारी बनाया हुआ है।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/AQQd1HDJv5c

 

इसके अलावा विधायक धामी बोले कि इंदिरा हृदयेश ने उन्हें यहां तक बोला है कि ज्यादा वफादारी भारी पड़ेगी।
 इंद्रा हृदयेश से बुरी तरह बौखलाए धामी ने कहा कि 11 में से 8 विधायक हाईकमान से जाकर इंदिरा हृदयेश को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए कहेंगे और इस बार यदि उन्हें उनके गुरु हरीश रावत ने भी रोकने की कोशिश की तो भी वह उनकी बात को नहीं मानेंगे।
 हरीश धामी के इस बवाल के बाद कांग्रेस में कोहराम मचा हुआ है।
 हालांकि हरीश धामी ने साफ कहा कि उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से कोई शिकायत नहीं है और ना ही उन्होंने कभी उन्हें परेशान किया है।
 हरीश धामी ने कहा कि यदि इंद्रा हृदयेश को नेता प्रतिपक्ष के पद से नहीं हटाया गया तो आगामी चुनाव में कांग्रेस की वापसी का सपना टूट जायेगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में अपना नाम विशेष आमंत्रित सदस्यों की श्रेणी के बजाय कांग्रेस सचिव के रूप में देखे जाने पर हरीश धामी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts