आपदाग्रस्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान मलबे मे बहे विधायक। बमुश्किल बचे, हुए चोटिल

आपदाग्रस्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान मलबे मे बहे विधायक। बमुश्किल बचे, हुए चोटिल

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के मुनस्यारी क्षेत्र में तेज बहाव वाले नाले को पार करते समय धारचूला विधायक हरीश धामी बह गए। जिन्हें बमुश्किल समर्थकों ने बचाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से विधायक बहे और उन्हें बचाया गया। पिथौरागढ़ जिले के लुमती और मोरी गांवों के बीच विधायक और उनके समर्थक राहत व बचाव कार्य के लिए गए थे। विधायक, मौसम खराब होने और लंबा रास्ता होने के कारण तेजी से चल रहे थे। रास्ते में आए एक बरसाती मोरी नाले को सभी को पार करना पड़ा।

जैसे ही भारी भरकम कद काठी के विधायक तेज बहाव को पार करने लगे तो उनका पैर फिसल गया। विधायक धामी को पानी का बहाव बहा ले गया। विधायक के सतर्क समर्थकों ने बहते विधायक को भागकर पकड़ा और दबा दिया। जिससे वो आगे को बहने से बच गए। कई समर्थकों ने मिलकर विधायक को पानी से बाहर निकाला जो कैमरे में कैद हो गया। विधायक को पैर और कमर पर चोट आई जिसमें आर्मी के जवानों ने मैडिकल सुविधा दी और उनका प्राथमिक इलाज किया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts