बड़ी खबर : विधायक के फर्जी हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री और डीएम को भेजा पत्र l पढ़िए यह खबर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला सीट से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के लेटर हेड का  इस्तेमाल करते हुए डीएम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में पत्र भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  विधायक दुर्गेश्वर लाल को किस बात की उस वक्त जानकारी हुई जब फर्जी पत्र उत्तराखंड सीएम व डीएम कार्यालय […]

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला सीट से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के लेटर हेड का  इस्तेमाल करते हुए डीएम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में पत्र भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

विधायक दुर्गेश्वर लाल को किस बात की उस वक्त जानकारी हुई जब फर्जी पत्र उत्तराखंड सीएम व डीएम कार्यालय से मिले। इससे परेशान होकर विधायक ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा पूर्व में उनके द्वारा एक विभाग को भेजे गए पत्र की हूबहू नकल तैयार कर उनके नाम व हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर उनके इलाके में स्थित एक भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। 

यह सारे मामले का संज्ञान होते ही विधायक ने मामले में तत्काल डीजीपी उत्तराखंड से शिकायत करते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की है। 

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया है कि उनकी छवि खराब करने की साजिश है और मामले में पुलिस जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी l

दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि क्षेत्र में यह विषय लोगों के बीच उनकी छवि खराब करने के लिए तैयार किया गया है, उन्हें शक है कि किसी ना किसी सरकारी दफ्तर से उनका पत्र गायब किया गया है।

Also Read This

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

मौसम अपडेट: मानसून से पहले इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

देहरादून, 21 सितंबर 2026: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21...

Related Posts