खूबसूरत भीमताल झील की दुर्दशा पर समाधान निकालने का विधायक ने दिया भरोसा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की खूबसूरत भीमताल झील में मलुवा(सिल्ट)और कूड़ा भरने के बाद विधायक ने झील में उतरकर निरीक्षण किया । उन्होंने झील की दुर्दशा पर प्रशासन से वार्ता कर जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया ।          नैनीताल की भीमताल झील का पानी हर वर्ष तराई क्षेत्र की सिंचाई के लिए दिया जाता है […]

 उत्तराखंड की खूबसूरत भीमताल झील में मलुवा(सिल्ट)और कूड़ा भरने के बाद विधायक ने झील में उतरकर निरीक्षण किया । उन्होंने झील की दुर्दशा पर प्रशासन से वार्ता कर जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया ।

         नैनीताल की भीमताल झील का पानी हर वर्ष तराई क्षेत्र की सिंचाई के लिए दिया जाता है । इसी कारण भीमताल झील का एक सिरा सूखने लगा है । आज स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल झील में उतरकर निरीक्षण किया ।

 इस मौके पर स्थानीय लोग भी विधायक के साथ भीमताल झील में जमी हुई सिल्ट को देखने पहुंचे । विधायक ने झील में जमी सिल्ट और गंदगी देखने के लिए अधिकारियों से निरीक्षण करवाने की बात कही । 

जानकारी के अनुसार, झील में लगातार सिल्ट जमा हो रही है, जिस कारण झील के नीचे के स्रोत बंद हो गए हैं । इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी बेरोजगार हो रहे हैं, क्योंकि नाव चालकों को नाव चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । मिट्टी जमा होने से नाव दलदली जमीन में फंस रही है ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts