सुर्खियां बटोरता विधायक का एसएसपी को लिखा सिफारशी लेटर

रुद्रपुर:  पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर अब सत्ताधारी पार्टी के विधायक की मर्जी से हो रहे हैं । पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर अब कप्तान नहीं करते हैं । ऊपर से उधमसिंह नगर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने विधायक के कहने पर उनके पुलिस कर्मियों की मनचाही पोस्टिंग भी कर दी। सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा […]

रुद्रपुर: 

पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर अब सत्ताधारी पार्टी के विधायक की मर्जी से हो रहे हैं । पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर अब कप्तान नहीं करते हैं ।

ऊपर से उधमसिंह नगर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने विधायक के कहने पर उनके पुलिस कर्मियों की मनचाही पोस्टिंग भी कर दी।

सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमे नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा द्वारा लिखा एक लेटर दिखाई दे रहा हैं ।ये लेटर उन्होंने बीती सात जून को एसएसपी उधमसिंह नगर को लिखा था। लेटर में उन्होंने अपने खासम खास कुछ दरोगा और सिपाहियों को मनचाही पोस्टिंग देने के सिफारिश की थी।

अब विधायक राणा ने सात जून को ये लेटर एसएसपी उधमसिंह नगर को लिखा और 14 जून को एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने चार दरोगा और 35 सिपाहियों के तबादले कर दिए।इन ट्रांसफर में विधायक राणा की सिफारिश किए हुए चार दरोगा और सात सिपाहियों के भी नाम शामिल थे।

नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा का कहना हैं कि, वह जनता के प्रतिनिधि हैं, कुछ पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्या बताई थी। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर निवेदन किया था लेकिन अब ये अधिकारी का काम है कि वे अच्छे-बुरे का संज्ञान ले।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts