बड़ी खबर: व्यापारी को धमकाने के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार

कोटद्वार, 2 अक्टूबर। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को गिरफ्तार किया है। मामले में एक व्यापारी ने दीपक पर दुकान में घुसकर बदसलूकी करने और जान से मारने की […]

कोटद्वार, 2 अक्टूबर। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को गिरफ्तार किया है।

मामले में एक व्यापारी ने दीपक पर दुकान में घुसकर बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट के बाद हुआ विवाद

मामला उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद तोड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम पर दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है।

इस वीडियो पर कोटद्वार के एक व्यापारी ने कमेंट किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दीपक कुमार और व्यापारी के बीच तीखी कहासुनी होती दिखाई दे रही है।

व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर

व्यापारी ने मामले को लेकर कोटद्वार कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने दीपक उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को गिरफ्तार किया।

बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे व्यापारी

दीपक की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों नेमोहम्मद दीपक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, व्यापारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर दौड़े युवा,डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में 5 किमी हेल्थ वॉक/रन का आयोजन

देहरादून, 1 अक्टूबर 2026। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज (डीआईबीएनएस), मांडूवाला में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा...

बड़ी खबर: 12 शिक्षकों के पद खाली, बोर्ड परीक्षा नजदीक; छात्राओं और अभिभावकों ने खोला मोर्चा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts